जिम करके घर लौटे एक छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। चिकित्सकों ने ह्रदयाघात की आशंका जाहिर की है।
काठगोदाम पुलिस के मुताबिक चौधरी कॉलोनी दमुवाढूंगा निवासी 24 वर्षीय वैभव प्रसाद शुक्रवार की सुबह घर से कुछ ही दूरी पर संचालित जिम गया था। करीब नौ बजे वह घर वापस लौटा और फ्रेश होने के लिए सीधे बाथरूम चला गया। तभी बाथरूम से गिरने की आवाज आई। परिजन पहुंचे तो वैभव बाथरूम में गिरा पड़ा था। आनन-फानन में उसे पहले नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया इसके बाद बेस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैभव के चाचा तारा प्रसाद ने बताया कि वैभव का वजन ज्यादा था। शुक्रवार को काफी समय बाद वह जिम गया था। वैभव 12वीं का छात्र था.
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

