एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन करने की घोषणा

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर आंदोलन करने की घोषणा की है। मंगलवार को आयोजित संगठन की ऑनलाइन बैठक में संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने की अपनी पुरानी मांग फिर दोहराई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

पंचायत संगठन के कोर कमेटी की ऑनलाइन बैठक में संगठन के संयोजक जगत मर्तोलिया, जिला पंचायत अध्यक्ष संगठन की प्रदेश अध्यक्ष सोना सजवान, क्षेत्र प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दर्शन सिंह दानू, जिला पंचायत सदस्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्ट, ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल शामिल हुए। बैठक की जानकारी देते हुए संयोजक जगत मर्तोलिया ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में 24 जून को उत्तराखंड के 12 जनपदों के प्रत्येक विकासखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य जमा होकर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इसके बाद एक जुलाई को उत्तराखंड के 12 जनपद मुख्यालयों में त्रिस्तरीय पंचायतों के सदस्य धरना-प्रदर्शन करते हुए, केंद्र और राज्य सरकार को ज्ञापन भेजेंगे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page