सैल्फी के चक्कर में मौत को लगाया गले, मौत

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के मटेला के पास सेल्फी लेते समय एक महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। एसडीआरएफ ने शव बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक आज 27 जून को पायल उम्र 37 वर्ष निवासी जे 26 दुर्गा कॉलोनी रुड़की, जलालपुर मुस्त हरिद्वार जब पिथौरागढ़ के मटेला क्षेत्रान्तर्गत पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी, तभी सेल्फी लेना महिला के लिए जानलेवा साबित हो गया। महिला अपने पति के साथ पहाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी ले रही थी कि उसी दौरान अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। महिला का पति भी बदहवास हालात में पहाड़ी से नीचे उतर गया लेकिन झाड़ियां अधिक व रास्ता न होने के कारण वह महिला को नहीं ढूंढ पाया साथ ही स्वयं भी रास्ता भटक गया।

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल

घटना के संबंध में आपदा कंट्रोल रूम, पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि जिस पर एसडीआरएफ टीम अपर उपनिरीक्षक महिपाल सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया गया कि उक्त महिला नजदीक ही किसी अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर नियुक्त थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापन

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त महिला तक पहुंच बनाई। महिला की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी जिसके शव को एसडीआरएफ टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए स्ट्रेचर द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही उक्त महिला के पति को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page