भवाली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एरो इंस्टीट्यूट में तंबाकू से बचने के लिए छात्र छात्राओ को तंबाकू सेवन नुकसान व सामाजिक दुष्प्रभाव पर आधारित लघु फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया। वही भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में अपने विचार रखे। प्रबंधक हितेश साह ने तंबाकू से जुड़े नुकसान को लेकर बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू ऐसा नशा है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। यह प्राणघातक बीमारियों जैसे गले, मुंह का कैंसर व दिल संबंधित बीमारियों को पैदा करता है। वर्तमान समय में यह युवा पीढ़ी में ज्यादा फैल रहा है। ऐसे में हमें जागरुकता की पहल भी युवा पीढ़ी से ही करनी चाहिए।
भाषण प्रतियोगिता में गौरव कुमार प्रथम, शोभा बिष्ट द्वितीय और अंजली आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हिमानी, कृतिका एवं मनन जोशी को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस दौरान निशा साह, रिया आर्य, ओम प्रकाश, विशाल कुमार, ऋतिक मेहरा आदि मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

