ग्राफिक एरा भीमताल में नैनोसांइस एवं नैनो टेक्नोलॉजी पर एक दिवसीय कार्यशाला

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा एक दिवसीय व्यवहारिक एवं क्रियाशील कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रमुख वकता प्रो० नन्द गोपाल साहू एफ़०आर०एस०सी निदेशक रिसर्च एण्ड डेवलेपमेन्ट कुमाऊँ यूनिवर्सिटी, द्वारा प्लास्टिक वेस्ट से कीमती ग्रैफीन पदार्थ बनाने की वैज्ञानिक विधि साझा की गयी तथा उसक उपयोग पर प्रकाश डाला प्रो० साहू ने बी०टेक व ईको क्लब के छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक वेस्ट से कैसे पर्यावरण को बचाया जा सकता है उसके लिए सजक एवं जागरूक किया तथा छात्र-छात्राएँ अपना रोल निभा सकते हैं उसके लिए प्रोत्साहित किया। क्रियाशील कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक वेस्ट से बल्ब जलाना प्रदूषित जल को शुद्ध करना मेटल कन्टामिनेशन की जाँच के बारे में प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

कार्यशाला समन्वयक डॉ० पुष्पा नेगी ने स्पीकर तथा गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत कर कार्यक्रम आरम्भ किया तथा नैनोसांइस एवं नैनोटेक्नालॉजी में इच्छा बढ़ाने के उपाया बताये ताकि वे भविष्य में उसका एप्रोपिएट उपयोग कर सकें। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर ने छात्र-छात्राओं के सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

कार्यशाला में डॉ० किरन जोशी सुरभि सक्सेना भी मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम समन्वयक डॉ० पुष्पा नेगी द्वारा सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page