ग्राफिक एरा भीमताल में भव्य तिरंगा यात्रा “रैली” निकालकर दिया एकता व विकास का संदेश

ख़बर शेयर करें

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 9:30 बजे परिसर के निदेशक कर्नल अनिल कुमार नायर से०नि द्वारा झण्डारोहण किया गया। इसके पश्चात् एन०सी०सी कैडेटो की परेड का निरीक्षण कर परेड की सलागी ली गई। इस उपलक्ष्य पर उन्होंने ग्राफिक एरा के सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस बधाई देते हुये देश की आजादी में अमूल्य योगदान देने वाले शहीदों के बलिदान को याद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि 15 अगस्त का दिन उन सभी क्रान्तिकारियों को याद करने का दिन है, जिन्होंने भारत माता को अंग्रेजी दासता से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। हमें भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के भेदभाव को मिटाकर अपने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए और अपने संस्कृति और सामाजिक मूल्यों को संजोकर रखना चाहिए। विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त कर चुके व्यक्त्तियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा की हमे इन व्यक्तित्वव से प्रेरणा लेते हुए देश के हित में लगातार कार्य करना चाहिए। एकता व भाईचारा भी बना कर रखने से देश मजबूत होता है। साथ ही ग्राफिक एरा के आज तक की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया।
इसके बाद हर घर तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई इस रैली में भीमताल परिसर के विद्यार्थी, शिक्षक एवं कर्मचारियो ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर बढ़चढ़ कर भागीदारी की जिसमे ७८ से ज्यादा घरों पर तिरंगा फहराया गया । रैली ग्राफिक एरा परिसर से मेहरागांव तक निकाली गई। इसके पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण व देशभक्ति के गीतों के माध्यम से देशप्रेम की भावना को प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  छोटा कैलाश मार्ग के सुधारीकरण की मांग, जिलाधिकारी को भेजा पत्र

इस अवसर पर परिसर के समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page