भूमि संरक्षण वन प्रभाग नैनीताल के ओखलकाण्डा रेन्ज के वन पंचायत पोखरी व पुटगाव मे संयुक्त रुप से हरेला पर्व की थीम “एक वृक्ष माँ के नाम” तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन वन पंचायत पोखरी मे किया गया जिसमे उत्तराखण्ड वन संसाधन प्रबन्ध परियोजना (जायका योजना) मे गठित समूहों के सदस्य, पदाधिकारी व सदस्य, वन अधिकारधारी परिवार के सदस्यो व ग्रामीणो के द्वारा परम्परागत पिछौडा पहनकर प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी ओखलकांडा रेन्ज श्री धीरज जोशी जी द्वारा वृक्षारोपण से प्रकृतिक लाभ बिषय पर जानकारी दी गयी तथा एक वृक्ष मा के नाम का स्मरण कर अपने अपने घर, खेत, वन पंचायत अथवा अपने निवास क्षेत्र मे एक वृक्ष लगाने तथा उसकी देखरेख करने विषय पर बताया तथा इस अवसर पर वन दरोगा श्री चन्द्र शेखर जोशी और वन दरोगा श्री सुनिल कुमार टम्टा व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शुशिला कुलोरा जी व सरपंच श्रीमती सुमित्रा देवी जी द्वारा पौधो से होने वाले लाभ तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और वृक्षारोपण व हरेला के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा वन पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों मे बाज, देवदार, आवला, हरड, बहेडा व तेजपात के 200 पौधो का रोपण किया गया इस अवसर पर पोखरी के नौगुनिया और देव स्थल तथा पुटगाव के सामाजिक, गौमाता व दग्यड्द्यो ऐडी देवता समूह के सदस्य, वन दरोगा श्री चन्द्र शेखर जोशी, श्री सुनिल कुमार टम्टा व वन रक्षक श्री अनिल कुमार व ग्राम प्रधान पोखरी श्रीमती खष्टी देवी, सरपंच पुटगाव श्रीमती मुन्नी देवी जायका योजना से एफ एल सी अनिल फुलारा व नवल किशोर कोठारी जी ने प्रतिभाग किया तथा सभी महिला सदस्यो द्वारा पारंपरिक पिछौडा पहन पर्यावरण व पौधों की रक्षा करने व जंगल को समृद्ध करने के लिए जागरूकता गान किया व जागरूकता कार्य किया गया। इस अवसर पर श्री सिवनाराण सिह, श्री शेर सिह, श्रीमती रेनू देवी, श्रीमती गीता थुवाल व अन्य महिलाये उपस्थित रही बैठक का संचालन अनिल फुलारा ने किया व वन दरोगा श्री चन्द्र शेखर जोशी जी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

