भवाली। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह नेगी की अध्यक्षता में शिष्टमंडल ने विधायक सरिता आर्य को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन लिख कहा कि बच्चों के पढ़ाई के लिए डूंगर सिंह शिशु मंदिर में दो कक्ष व शौचालय बनाना जरूरी है। जिससे बच्चे पढ़ लिख सके। वही गाँव के गोराड़ी सिंचाई, नलकूप, मौना तारबाड़, चपड़ा में खेल मैदान के कार्यो को जल्द करवाने का आग्रह किया।
जिस पर विधायक सरिता आर्य ने 2 लाख 50 देने का आश्वासन दिया। वही विकास कार्यो के लिए अशिकारियो को फोन कर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा बिष्ट, राकेश कपिल, निर्मला जीना, नरेंद्र लटवाल, देवेन्द्र भंडारी, हरीश चंद्र, तारा शर्मा रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

