21 मार्च को हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
हल्द्वानी। आगामी 21 मार्च को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।
इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्क डिंगरा, जिला आईटी संयोजक आयुष्मान निगलटिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य अर्पित साह तथा मंडल अध्यक्ष भवाली आदित्य वोहरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लेते हुए तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

