भवाली निगलाट के पास दो कारों के टकराने से लगा लंबा जाम

ख़बर शेयर करें

भवाली। शनिवार को वीकेंड के चलते कैंची धाम आने वाले पर्यटकों का सुबह से ताता लगा रहा। सुबह 5 बजे से लोग नीब करौरी बाबा के दर्शनों के लिए लाइन में खड़े हो गए। दर्शन करने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वही सड़क में वाहनों के दबाव से निगलाट के पास दो कारे आमने सामने भीड़ गई। जिससे भवाली से फरसौली और कैंची धाम तक जाम लग गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया। कोतवाल डी आर वर्मा ने बताया कि निगलाट के पास दो वाहनों के टकराने से जाम की स्थिति बनी थी। दोनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया गया। कैंची मन्दिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि देर शाम तक 5 हजार से अधिक लोगो ने बाबा के दर्शन किये।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page