मां के साथ ननिहाल में रह रहे सवा दो साल के एक बच्चे को गुलदार घर के आंगन से उठाकर ले गया। मां के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण गुलदार के पीछे दौड़े तो वह मासूम को घर से करीब पांच सौ मीटर दूर झाड़ियों में छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। गंभीर घायल बच्चे की सीएचसी पहुंचते ही मौत हो गई।
हरिद्वार में कार्यरत एवं रुद्रपुर निवासी नेत्रपाल सिंह की पत्नी चंद्रा देवी तहसील क्षेत्र के कोठेरा गांव में दो साल के बेटे अंशु के साथ अपने मायके में थीं। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे अंशु घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने मासूम पर हमला कर दिया और उसे जबड़े में दबाकर ले गया। चंद्रा देवी ने अंदर से ये दृश्य देखा तो वह शोर मचाती हुईं गुलदार के पीछे दौड़ीं। शोर होने पर गुलदार घर से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में अंशु को छोड़कर भाग गया। परिजनों ने गंभीर हालत में बच्चे को गंगोलीहाट पहुंचाया, जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

