हरिद्वार से गंगाजल लाने को भवाली से कांवड़ियों का जत्था रवाना

ख़बर शेयर करें

हरिद्वार से गंगाजल लाने को भवाली से कांवड़ियों का जत्था रवाना
भवाली। सावन माह के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लाकर भवाली स्थित देवी मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा में प्रकाश भोले, करन भोले, गौरव भोले और बादल भोले शामिल हैं।
कांवड़िए हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस भवाली पहुंचेंगे। जत्थे के 10 अगस्त को भवाली पहुचेंगे। इसके बाद 11 अगस्त को देवी मंदिर भवाली में गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगी कैंची धाम की दिव्यता,निर्माता अनुप्रिया नागर ने भवाली क्लार्क होटल में किया स्टे, की सराहना
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page