भवाली के एड़ी मंदिर में मंगलवार को होगा भव्य भंडारे का आयोजन

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर स्थित एड़ी मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंगलवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजक जीवन पाण्डे, किशन अधिकारी, राकेश रावत, नवीन अशवाल, ललित पाण्डे एवं केवलानंदन पंत ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने और एड़ी देवता का आशीर्वाद लेने की अपील की है। उन्होंने भक्तों से मंदिर में जल की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अपने साथ पानी लाने का भी आग्रह किया है, ताकि सभी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page