भवाली। बुधवार को घोड़ाखाल गोल्ज्यू मन्दिर में काल भैरव अष्टमी में भव्य भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आचार्य गौरव जोशी ने बताया कि हर वर्ष की तरह गोल्ज्यू देवता का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। जिसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर गोल्ज्यू भैरव देवता को भोग लगाया जाएगा। पंडित कुँवर नंदन जोशी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में आकर भगवान का आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

