सरकारी टेंडर का काम दिलाने के नाम पर धोखा, सात पर मुकदमा

ख़बर शेयर करें

देहरादून। सरकारी टेंडर समेत अन्य काम दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुख्यमंत्री के पूर्व पीएस समेत सात लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने पटियाला निवासी भाजपा के सात नेता और कार्यकर्ताओं को ठगा। सीएम के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में सजा चांदी की राखियों का बाजार, गणेश से महाकाल तक की राखियों की मांग

शहर कोतवाल राकेश गुसाईं के अनुसार, मामले में पटियाला में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार ने तहरीर दी। इस आधार पर पूर्व पीएस प्रकाश चंद्र उपाध्याय निवासी कलिंगा विहार, माजरी माफी, सौरव शर्मा उर्फ सौरभ वत्स निवासी पाम सिटी व उसकी पत्नी नंदिनी, महेश माहरिया, रौनक माहरिया, अमित लांबा और शाहरुख खान निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, सौरभ शर्मा ने खुद को सीएम दफ्तर में सहायक निजी सचिव बताया था।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page