चार माह के बच्चे को एक्सपायर वैक्सीन लगाने से हंगामा

ख़बर शेयर करें

नैनीताल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चार माह के बच्चे को एक्सपायर वैक्सीन लगाए जाने का मामला सामने आया है। इसका पता चलने पर बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पीड़ित परिवार अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

आम्रपाली क्षेत्र निवासी हरमीत सहगल ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनका भाई जसमीत पत्नी पंखुड़ी के साथ अपने चार माह के बेटे को वैक्सीन लगवाने के लिए नैनीताल रोड स्थित कृष्णा अस्पताल ले गए थे। हरमीत का आरोप है कि चिकित्सक ने बिना देखे बच्चे को जुलाई माह में एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन लगा दी और उसका डिब्बा कूड़े में फेंक दिया। परिजनों को शक हुआ तो उन्होंने कूड़े से डब्बा उठाकर देखा। तब पता चला कि दवा जुलाई 2023 में ही एक्सपायर हो चुकी है। जब उन्होंने डॉक्टर से बात की उसने बच्चे को कोई नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए दूसरी वैक्सीन लगा दी। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इस बात की सूचना पर भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी कुमकुम धानक भी मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने परिजनों को शांत कराते हुए मामले में तहरीर देने की बात कही। परिजनों के अनुसार बच्चे की हालत फिलहाल ठीक है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page