भवाली रामगढ़ रोड़ में मानक से एक फिट अधिक पीछे की दुकान

ख़बर शेयर करें

भवाली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भवाली में लोगों ने खुद दुकान पीछे करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को रामगढ़ रोड़ में नोटिस देने के बाद गीता पाण्डे जोशी, गोविंद जोशी, हरक सिंह रौतेला ने मानक से एक फिट अधिक अपनी दुकान पीछे कर दी है। बाजार व भीमताल रोड़, रानीखेत रोड़ सड़क लोग अपना सामान पीछे करने लगे हैं। प्रशासन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने जा रहा है।
हाईकोर्ट ने प्रदेश भर में सड़क किनारे हुए अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में नैनीताल जिले में प्रशासन ने हर मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। अधिसाशी अभियंता मोहन चन्द्र तिवारी ने बताया कि लोगो को नोटिस देकर अतिक्रमण को खुद हटाने को कहा गया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page