कैंची धाम मंदिर के पास जंगल में लगी आग

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची मंदिर के ठीक सामने स्थित हरतपा के जंगल से लगी नाप भूमि पर मंगलवार की शाम चार बजे अचानक आग लग गई। पहाड़ी पर आग लगी देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि हरतपा से लगे जंगल की पहाड़ी में किसी व्यक्ति की भूमि में आग लग गई थी। आग लगने की सूचना पर टीम के साथ मौकै पर पहुंचकर आग को जंगल में फैलने से पहले ही बुझा लिया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page