गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार आधी रात को आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत 25 लोग जिंदा जल गए। मरने वालों में पांच पर्यटक और 20 क्लब के कर्मचारी शामिल हैं। इन पर्यटकों में से चार दिल्ली के हैं, जिनमें तीन एक ही परिवार के हैं। इस मामले में क्लब प्रबंधक समेत चार को गिरफ्तार किया गया है।

ख़बर शेयर करें

हादसा शनिवार देर रात पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा नदी के पास स्थित ‘बर्च बाई रोमियो लेन’ नाइट क्लब में हुआ। बताया जा रहा है कि क्लब में 200 से अधिक लोग मौजूद थे। क्लब की पहली मंजिल पर आग की लपटें उठने लगीं। उस वक्त वहां डांस फ्लोर पर 100 से अधिक पर्यटक थे। कुछ ही पल में क्लब में धुआं भर गया और भगदड़ मच गई। जान बचाने के लिए लोग भूतल पर पहुंचे, लेकिन बाहर निकलने के दरवाजे छोटे और रास्ते संकरे होने से कई लोग फंसे रह गए। आग ने पूरे क्लब को चपेट में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर::किसानों के मुद्दे पर विपक्ष से नाराज उमेश कुमार, विधायकी छोड़ने का किया ऐलान

इलेक्ट्रिक आतिशबाजी से लगी आग : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आशंका जताई कि क्लब के अंदर बिजली से संचालित आतिशबाजी के दौरान निकली तेज चिंगारियों से आग भड़की। घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, पांचवीं मंजिल से गिरा शव

मृतकों की हुई पहचान : रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के चार पर्यटकों की पहचान सरोज जोशी, अनीता जोशी, कमला जोशी और विनोद कुमार के रूप में हुई। मरने वाला एक अन्य पर्यटक कर्नाटक का रहने वाला है। मृत 20 क्लब कर्मचारियों में उत्तराखंड के पांच, नेपाल के चार, झारखंड-असम के तीन-तीन, महाराष्ट्र-उत्तर प्रदेश के दो-दो और पश्चिम बंगाल का एक व्यक्ति शामिल है। सबसे ज्यादा पीड़ित उत्तराखंड से है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में जयंती कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए अखिलेश सेमवाल

दम घुटने के कारण मौतें : पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर मौत दम घुंटने के कारण हुई हैं। नाइट क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। क्लब प्रबंधक, इवेंट आयोजकों पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page