किसानों के मुद्दे पर विपक्ष से नाराज उमेश कुमार, विधायकी छोड़ने का किया ऐलान
खानपुर के निर्दलीय विधायक बोले—न भाजपा में जाऊंगा, न कांग्रेस में; फसलों के नुकसान पर विपक्ष का साथ नहीं मिलने से नाराज
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के शुरू होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। उन्होंने हरिद्वार में किसानों की फसलें बर्बाद होने के मुद्दे पर विपक्ष का अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने को अपनी नाराजगी की प्रमुख वजह बताया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



