छः स्टोन क्रशर पर लगाया 81 लाख रुपये का किया जुर्माना
गरमपानी- पिछले लम्बे समय से बेतालघाट ब्लॉक के कोसी नदी से लगातार अवैध रूप से उपखनिज निकाल कर स्टोन क्रसर तक पहुचाया जा रहा था। जिसकी सूचना के बाद जिला खनन अधिकारी ताजवार नेगी के नेतृत्व में बेतालघाट के सभी स्टोन क्रसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत बेतालघाट के 6 स्टोन क्रसर में अवैध रूप से उपखनिज का भंडारण पाया गया। जिसमें खनन विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुवे 6 स्टोन क्रसर माँ नंदा स्टोन, साई स्टोन, माँ गरिजा स्टोन, माँ शैल पुत्री स्टोन, बेतालेश्वर स्टोन, बेतालेश्वर महादेव स्टोन क्रसर में 81 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जिसमे सभी स्टोन क्रसर के पोर्टल बन्द कर दिए गए है। जिसमे जिला खान अधिकारी ताजवार नेगी ने बताया कि पिछले लम्बे समय से पूरे बेतालघाट ब्लॉक के बर्धौ, बढेरी, बेतालघाट, रतौडा में अवैध रूप से खनन की सूचना मिल रही थी, जिसके तहत खनन विभाग द्वारा जांच टीम का गठन कर छापेमारी का अभियान चलाया गया। जिसमें अवैध रूप से रखे उपखनिज के भंडारण पर जुर्माना लगाया गया। वही उन्होंने कहा कि आगे लगातार खनन विभाग द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा जिसमे अवैध रूप से कार्य करने वालो के खिलाफ शक्त कार्यवाही की जाएगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

