चोरगलिया में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

चोरगलिया में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, अंतरजनपदीय तस्कर गिरफ्तार
08 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद, हथियारों के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
चोरगलिया। नैनीताल पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजनपदीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आठ अवैध तमंचे और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी और थाना चोरगलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 27 जून को चोरगलिया क्षेत्र के एमवीआर गेट पर चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गलफार गेट की ओर जाने वाले मार्ग के पास एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।
तलाशी लेने पर उसके बैग से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रियासत पुत्र रईस अहमद (30) निवासी ग्राम व पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जिला ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से दो देशी तमंचे 12 बोर के साथ छह जिंदा कारतूस तथा छह देशी तमंचे 315 बोर के साथ चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के साथ ही हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम को एसएसपी नैनीताल ने उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक निधि शर्मा, उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी एसओजी), हेड कांस्टेबल कुंदन सिंह कठायत, त्रिलोक सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा, भारत भूषण और शैलेंद्र सिंह शामिल रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल क्षेत्र में हुए दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page