


भवाली। कैंची धाम में श्री सिद्धि माँ की पुण्यतिथि के अवसर पर सुंदरकांड पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। दूर दूर से आये श्रद्धालुओ ने दर्शन कर प्रसाद प्राप्त किया। शनिवार को कैंचीधाम में आस्था का सैलाब उमड़ा। बाबा नीब करौरी की शिष्या श्री सिद्धी माई की सातवीं पुण्य तिथि पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली, भीमताल समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर श्री सिद्धी माई को याद किया। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। देश-प्रदेश की सुख, शांति, समृद्धि को कामना भी की गई। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। मन्दिर प्रबंधक प्रदीप साह भयु ने बताया कि 10 हजार से अधिक भक्तों ने नीब करौरी बाबा व श्री सिद्धि मां के दर्शन किए। इस दौरान मन्दिर के प्रबंधक प्रदीप साह भयु, सेलेश साह, एम पी सिह, अनिल साह गिरीश तिवारी, ज्ञान सिह बिष्ट, देवेश अग्रवाल, निवर्तमान ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, महेंद्र सिंह बिष्ट, अनिल साह, गिरीश तिवारी, ज्ञान सिह बिष्ट आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें