गरमपानी में कार बनी आग का गोला, कुछ मिनटों में हो गई राख,देखे वीडियो

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा भवाली हाइवे स्थित गरमपानी खैरना बाजार के बीच एक मारुति कार में आग लग गई। आग लगने के कुछ मिनटों बाद ही कार जलकर राख हो गई। जिससे हाइवे में लम्बा जाम लग गया। लोग घरों में जा दुबके। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह खैरना बाजार में पाडली के शंकर अपनी 800 मारुति कार का काम कराने वैल्डिंग की दुकान में आए थे। काम करने के दौरान अचानककार में आग लग गई। आनन फानन में लोग घरों के अन्दर घुसे। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार को सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पे पहुँचे। आग पर काबू पाने की मसक्कत की गई। लेकिन कार आग का गोला बन गई। आधे घण्टे तक हाइवे में जाम लगा रहा। कार के टायर फटने से लोग सहम गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल गई थी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page