दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल क्षेत्र में हुए दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें

दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में टैक्सी के लिए यात्री परेशान, घंटों चौराहे पर कर रहे इंतजार

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि रेंज कार्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही संजय वन चौकी से एसआई पंकज महर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जबकि उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क किनारे पड़ी थी। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट कार्य के लिए भवाली निवासी नंदा बल्लभ पालीवाल राज्यपाल से सम्मानित

मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल निवासी ग्राम रौसिला, काठगोदाम, जनपद नैनीताल के रूप में हुई। बताया गया कि कुंदन पिछले करीब चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे थे। वह परिवार के सबसे बड़े बेटे थे और अपनी आय से परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करते थे। परिवार में उनके दो छोटे भाई और एक बहन हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page