घर में सो रहे 10 वर्षीय बच्चे को साँप ने डसा, मौत

ख़बर शेयर करें

लालकुआं स्थित निर्मल कॉलोनी में सोमवार को घर पर सो रहे 10 वर्षीय बालक को सांप डस दिया। परिजन उसे लेकर लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। निर्मल कॉलोनी निवासी अतुल कुमार का 10 बर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बदर की कार्रवाई: दो आरोपियों को छह माह के लिए जिले से निष्कासित करने के आदेश

इस दौरान उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जब उसे उठाने को उसके पिता ने आवाज दी पर वह नहीं उठा। इसके बाद परिजन उसे सोमवार शाम करीब 4 बजे लालकुआं पीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया है। वहीं गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेजा है। यदि बालक की मौत सांप के काटने से हुई है तो परिवार को विभाग की ओर से निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी शीलू कुमार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद समर्थकों में उत्साह,नैनीताल सीट पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page