एसबीआई में 9124 बंपर भर्तियां, जल्द करे आवेदन

ख़बर शेयर करें

एसबीआई में 9124 बंपर भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के 9,124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें 7680 नियमित और 1444 बैकलॉग पद शामिल हैं। उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हों, उस राज्य की स्थानीय भाषा से परिचित होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में खण्ड स्तरीय संस्कृत स्पर्धा में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

जूनियर एसोसिएट (नियमित ), कुल पद : 7680

जूनियर एसोसिएट (बैकलॉग ), कुल पद : 1444

योग्यता

● किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

● इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री (आईडीडी) प्रमाण पत्र प्राप्त उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि आईडीडी उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर 2026 या उससे पहले हो।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही—55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

वेतनमान : 26,730 रुपये।

आयु सीमा

● न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल 2026 को आधार मानकर होगी।

● अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को पांच एवं दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।

चयन प्रक्रिया

● प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में वाहन से 107 टिन लीसा बरामद

● प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। अंतिम सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

प्रोबेशन अवधि : छह माह।

आवेदन शुल्क : 750 रुपये। एससी/एसटी वर्ग एवं दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है।

आवेदन प्रक्रिया

● भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट (https://sbi.co.in) पर जाएं और होमपेज पर ‘Careers’ के विकल्प पर क्लिक करें।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page