भवाली। नगर के विस्टा होटल में शुभानु आंखों के अस्पताल द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर महा परिनिर्वाण दिवस के आवास पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक सरिता आर्य ने किया। शिविर में 85 लोगो ने परामर्श लेकर लाभ उठाया। डॉक्टरों ने 15 लोगो को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए कहा। मरीजों का आयुष्मान कार्ड, गोल्डन कार्ड से निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। इस दौरान डॉ भोलानाथ तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश पंत, कबीर साह, आयुष कुमार, संदीप सिंह, प्रिया, पंकज, जुगल मठपाल, सचिन गुप्ता, कंचन साह, भगवती सुयाल, सुधा आर्या, जीवन जोशी, संदीप पाण्डे, अमान मलिक, वैभव आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

