मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से ओखलकांडा ब्लॉक के वारी गाँव की सड़क के लिए 84 लाख स्वीकृति

ख़बर शेयर करें

आजादी के बाद वारी गाँव पहुंचेगी सड़क-मंत्री राम सिंह कैड़ा

ग्रामीणों वर्षो से कर रहे थे मोटर मार्ग निर्माण की मांग मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया ग्रामीणों का सपना साकार

ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कटना से वारी के ग्रामीणों आजादी से आज तक मोटर मार्ग निर्माण करने की मांग कर रहे थे मोटर मार्ग नहीं होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक अपना सामान लाने, मरीजो को घोडो या कंधे में लाना पड़ता था! किसानों को अपनी उपज को मंडी पहुंचने तक सारा पैसा किराये भाड़े मै लग जाता था!यहा के लोगो को काफी परेशानियों का समाना करने पड़ता था! ग्रामीणों ने कहा यहां के ग्रामीणों ने पूर्व मै कई जनप्रतिनिधियों से भी मोटर मार्ग बनाने की मांग की लेकिन किसी ने ग्रामीणों की नहीं सुनी!
ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग के निर्माण करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ पहले मोटर मार्ग बनाने हेतु वन व पर्यावरण विभाग से स्वीकृति कराई जिसके राज्य योजना के तहत विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की! मंत्री कैड़ा ने कटना से वारी मोटर मार्ग निर्माण के लिए शाशन से लगभग 84लाख धनराशि स्वीकृति कराकर जिसका शासनादेश जारी हो गया हैं मंत्री कैड़ा ने विभाग के अधिकारियो शीघ्र टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं मंत्री कैड़ा ने कहा जल्दी ही मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा! कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा! क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का धन्यवाद दिया! मंत्री कैड़ा ने कहा मेरा प्रयास है हर गाँव को सड़क से जोड़ सकू जिस दिशा मै कार्य किया जा रहा है!

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page