नैनीताल झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

ख़बर शेयर करें

अज्ञात व्यक्ति का शव, मची सनसनी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में बुधवार दोपहर नैनीझील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। ठंडी सड़क के समीप झील में शव दिखाई देने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब एक बजे झील में नौकायन कर रहे नाव चालकों ने पानी में एक व्यक्ति का शव उतराता देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर शव को झील से बाहर निकाला।
मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से भी मिलान किया जा रहा है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page