ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय से जारी था वारंट
रामनगर। नैनीताल पुलिस की ओर से वांछित और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट (NBW) और कुर्की वारंट में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुधवार 18 नवंबर को कार्रवाई की। उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ फौजदारी वाद संख्या 1084/2020 में वांछित वारंटी मनिंदर सिंह उर्फ डिक्की को भवानीगंज स्थित उसके मकान के निकट शहीद भगत सिंह के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 377, 498ए, 504 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह और कांस्टेबल संजय सिंह शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें



