चार दिन खाई में पेड़ से लटका रहा 80 वर्षीय बुजुर्ग

ख़बर शेयर करें

सोमेश्वर/भतीनेश्वर महादेव मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनने गए 80 वर्षीय बुजुर्ग लौटते समय रास्ता भटक गए। इस दौरान खाई में गिरने से वह एक पेड़ में अटक गए और घायल हो गए। चार दिन बाद ग्रामीणों ने उन्हें खाई में बेहोशी की हालत में पाया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत

बुजुर्ग गोविंद सिंह रावत निवासी ग्राम टना भतीनेश्वर 22 मार्च को शिव महापुराण कथा सुनने के बाद जंगल स्थित अपनी गोशाल अर्थात खर्क वापस लौट रहे थे। शाम को अंधेरा होने के कारण वह मार्ग भटक गए। इस बीच रास्ते से फिसलकर वह करीब 30 मीटर नीचे खाई में गिर गए। गनीमत रही कि वह एक पेड़ से अटक गए। ग्रामीण तीन दिनों से गोविंद सिंह रावत की ढूंढखोज कर रहे थे। बुधवार को गांव के ही गोपाल सिंह रावत आदि को वह जंगल में पेड़ के सहारे बेहोशी की हालत में अटके मिले। इसके बाद ग्रामीण उन्हें उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में चोट आई है। ग्रामीणों और शिव महापुराण कथा के आयोजकों ने घायल गोविंद सिंह के चार दिन बाद जीवित मिलने पर खुशी जताई है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page