देवद्वार विद्यालय के 8 छात्रों का एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए चयन

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवद्वार के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्यालय के कुल 8 छात्र-छात्राओं का चयन नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में आरती जीना, निशा बिष्ट, तनुजा रौतेला, ममता नेगी, नियति बिष्ट, यशवंत जीना, अर्जुन कुमार एवं भास्कर कुमार शामिल हैं। सभी विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल कर विद्यालय, शिक्षकों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्र देव ने चयनित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page