भवाली। शुक्रवार को श्यामखेत-कहलक्वीरा में कोतवाल डीआर वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने सभी होटल, फ्लैट्स, होम स्टे, मकानों में चैकिंग की गई। जिसमें 8 लोग बिना सत्यापन के रहते पाए गए। जिसपर पुलिस ने 3 लोगों को 81 पुलिस एक्ट व 5 लोगो का 83 पुलिस एक्ट में चालान किया। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को सत्यापन अभियान चलाकर 8 लोगो के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान एसएसआई प्रेम राम विश्वकर्मा, एसआई पूजा मेहरा, एएसआई भूपेंद्र सिंह, एएसआई लेखराज समेत कई लोग मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

