सुबह 8 बजे से होगी मतगणना शुरू, 6 विधानसभाओ के काउंटिंग हॉल का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें


लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना समयबद्व, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण कराने हेतु चुनाव आयोग से नियुक्त प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार,राजू मोगाविरा एवं महेश विश्वास द्वारा सोमवार को एमबीपीजी कालेज में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और दिये दिशा निर्देश।
आयोग से नियुक्त प्रेक्षक द्वारा सभी 6 विधान सभाओें के काउटिंग हॉल का निरीक्षण किया और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा जो कार्य अभी तक पूर्ण नही हुये है उन्हें तत्काल आज ही पूर्ण कर लिया जाए। मतगणना 04 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी सभी कार्मिक समय से पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रेक्षक द्वारा मतगणना स्थल, मतगणना काउन्टर, बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा संचालन, आब्जर्वर रूम आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली की बेटी रूची भट्ट बनीं न्यायाधीश, क्षेत्र में खुशी की लहर

निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एआरओ पारितोष वर्मा, रेखा कोहली, राहुल साह,प्रमोद कुमार,तहसीलदार सचिन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page