एक दिन में कोरोना के 797 मामले

ख़बर शेयर करें

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 797 नए मामले सामने आए तथा सक्रिय मरीजों की संख्या 4,091 दर्ज की गई। देश में 19 मई, 2023 के बाद से एक दिन में सामने आए कोरोना के ये सबसे अधिक केस हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में बहुद्देशीय शिविर में ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें केरल में दो, जबकि महाराष्ट्र, पुडुचेरी और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की जान गई। ओडिशा में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के पांच नए मामले सामने आने के बाद राज्य में इस महीने सामने आने वाले मामलों की कुल संख्या बढ़कर 13 हो गई। इससे पहले देश में 19 मई को संक्रमण के 865 नए मामले दर्ज किए गए थे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य ने पीएचसी ज्योलीकोट का किया निरीक्षण, पीलिया नियंत्रण हेतु 9 सूत्रीय कड़े निर्देश जारी
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page