भवाली। नगर के तृतीक्षा चिल्ड्रन पार्क चिल्ड्रन पार्क में लाइफ केयर क्लिनिक द्वारा मेगा हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि डॉ खड़क सिंह बिष्ट रहे। ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ शर्मा, वरिष्ठ त्वचा रोग विशेषज्ञ शिल्पी शर्मा, फिजियोथेरेपीस्ट डॉ रंजना ने 700 से अधिक लोगो को निशुल्क जांच की। डॉ एच एस बिष्ट ने कहा कि नगर की जनता के लिए समय समय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। लोगो को घरों के आस पास उपचार मिल सके, इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। वही व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे द्वारा लोगों की निःशुल्क जांच करवाई। इस दौरान ओक शैडो रेस्टोरेंट मधुसूदन चंद्रा, फार्मासिस्ट भावेश तिवारी, चंदन कुँवर, लक्ष्मण बिष्ट, कमल बिष्ट, आदि रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

