मंदिर भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत

ख़बर शेयर करें

बिहार के जहानाबाद जिले के बराबर पहाड़ी स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथधाम मंदिर के पास सीढ़ियों पर रविवार देर रात भगदड़ मचने से आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं हैं। इस हादसे मेें 30 श्रद्धालु घायल हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की पैनी नजर, जांच से उपचार तक बढ़ाई गई निगरानी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सावन की चौथी सोमवारी को लेकर मंदिर के पास काफी भीड़ थी। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु और दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट होने लगी। इससे वहां भगदड़ मच गई। इस बीच महिलाएं और पुरुष सीढ़ियों पर गिर गए। उन्हें रौंदते हुए हुए अन्य लोग भागने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  विपिन चंद्र को नैनीताल-अल्मोड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के मुख्य द्वार तक आने-जाने के लिए एक ही मुख्य रास्ता है। मंदिर और दुकानों से निकला पानी सीढ़ियों पर बहता रहता है, जिससे वहां फिसलन रहती है। उसी रास्ते पर घटना हुई।

जिला प्रशासन ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। जांच कमेटी की रिपोर्ट आने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट में 12 को राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से निपटेंगे लंबित मुकदमे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है । मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मदद देने और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page