नेपाल में 6 भारतीयों की मौत

ख़बर शेयर करें

नेपाल के मधेश प्रांत में एक पहाड़ी मार्ग पर एक यात्री बस सड़क से 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में छह भारतीय श्रद्धालुओं सहित सात लोगों की मौत हो गई। मीडिया में आई खबर में गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेला ड्यूटी में आए पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ का आरोप, चौकी घेरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना गुरुवार को तड़के बारा जिले की है। राजस्थान के श्रद्धालुओं को ले जा रही बस सिमारा उप-महानगरीय शहर में स्थित चुरिया माई मन्दिर के दक्षिण में अनियंत्रित होकर एक नदी तट पर पलट गई और सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे गिर गई। खबर के मुताबिक, छह भारतीयों के अलावा एक नेपाली नागरिक की भी इस हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना 19 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप बहादुर छेत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं को ले जा रही बस नदी तट के समीप पलटकर नीचे गिर गई। दुर्घटना के वक्त छह भारतीय समेत कुल 26 लोग बस में सवार थे। बारा जिला पुलिस के प्रमुख एवं पुलिस अधीक्षक होबिंद्रा बोगाती ने बताया कि उन्होंने बस चालक जिलामी खान सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page