बेतालघाट में फायरिंग करने 6 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में फायरिंग की घटना में पुलिस की बड़ी कार्यवाही। पुलिस ने 6 आरोपीयों को किया गिरफ्तार।
नैनीताल जिले के बेतालघाट में 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख चुनाव की वोटिंग के दौरान फायरिंग हुई, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। कल उच्च न्यायालय ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल को फटकार भी लगाई थी। ब्लॉक प्रमुख पद के एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा प्रतिद्वंदी प्रत्याशी के समर्थकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, सशस्त्र विद्रोह किया गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई।
घटना में महेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह निवासी छड़ा खैरना, थाना भवाली, जिला नैनीताल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया।
इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना बेतालघाट में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद के नेतृत्व में विवेचना के दौरान, नामजद 6 अभियुक्तों को हस्वाकायदा गिरफ्तार किया गया तथा 2 वाहन सीज किये गए।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
Ad

You cannot copy content of this page