देश के 55 विधायक 5 वी पास तक नही, 6 विधायक अशिक्षित

ख़बर शेयर करें

देश में एक ओर जहां सरकारी विभाग में चपरासी की नौकरी पाने के लिए भी शिक्षा की बाध्यता है, वहीं दूसरी तरफ विधायक के लिए शिक्षा की कोई योग्यता निर्धारित नहीं है। अंगूठाछाप भी विधायक बन सकता है। इसका ही नतीजा है कि देश भर में मौजूदा 55 विधायक पांचवीं पास भी नहीं है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। 5वीं फेल विधायक देने में बिहार पहले स्थान पर है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने 28 प्रदेश और दो केंद्र शासित प्रदेशों के वर्तमान विधायकों के चुनाव से पूर्व जमा किए शपथपत्रों के आधार पर उनकी शैक्षिक योग्यता का विश्लेषण किया। इस संबंध में उन्होंने 15 जुलाई को एक रिपोर्ट जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट के अनुसार कुल 4001 विधायकों में से 55 विधायक ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से कम दर्शाइ है। इनमें छह विधायक ऐसे हैं, जो अशिक्षित हैं। पांचवीं फेल विधायकों में उत्तराखंड के भी दो विधायक शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के भी आठ विधायक पांचवीं पास नहीं है। हिमाचल के विधायकों की स्थिति इस मामले में उत्तराखंड और यूपी से बेहतर है। वहां के सभी विधायकों ने पांचवीं से आगे तक की पढ़ाई की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page