भवाली रिट्रीट कॉलोनी में पर्यटन विभाग ने पाँच को थमाए नोटिस

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के रिट्रीट कॉलोनी में अवैध होम स्टे चलाने पर पर्यटन विभाग ने औचक निरीक्षण कर शुक्रवार को नोटिस थमाए है। रिट्रीट कॉलोनी के लोगो ने जिलाधिकारी, पर्यटन विभाग, पुलिस को पत्र देकर अवैध होम स्टे संचालन होने की शिकायत कही थी। पत्र लिख कहा था कि कॉलोनी में फ्लैटों में अवैध होम स्टे चलाये जा रहे हैं। अनजान व्यक्तियों का फ्लैट में आना जाना लगातार हो रहा है। लोग फ़्लैट में आकर शराब पीकर हल्ला गुल्ला करते हैं।
जिससे अन्य लोगो को परेशानी होती है। गार्ड से भी दुर्व्यवहार किया जाता है। कालोनी में बच्चे महिलाएं भी है कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
जिस पर शुक्रवार को पर्यटन विभाग व राजस्व विभाग, पुलिस ने मिलकर कॉलोनी में फ़ैलेट्स का औचक निरीक्षण किया। फ्लैटों की जांच कर पाँच फ्लैटों को नोटिस थमाए। पर्यटन विभाग के सहायक लेखाकार प्रताप सिंह मनराल ने बताया कि कॉलोनी में अवैध होम स्टे संचालन की शिकायत आई थी। राजस्व व कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर फ्लैटों का निरीक्षण किया गया। फिलहाल फ्लैटों में कोई नही मिला। पाँच फ्लैटों के मालिकों को नोटिस देकर जल्द जवाब देने को कहा गया है। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि भविष्य में फिर शिकायत मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान पटवारी अमित साह, राम सिंह राणा रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ओम पुल निर्माण को लेकर होटल एसोसिएशन में आक्रोश, कहा- मंदिर की सुंदरता हो रही प्रभावित
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page