406 रेस्टोरंट ढाबे भोजन करने लायक नहीं

ख़बर शेयर करें

जिले में सड़क के किनारे, आम रास्तों, बाजारों में बेतरतीब खुलते जा रहे रेस्टोरेंट और ढाबे आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। बिना फूड लाइसेंस के दुकानें चलाने और गंदगी से पटी रसोई में रखा खाना ग्राहकों को परोसने का काम किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बीते एक साल में हल्द्वानी, रामनगर, भवाली आदि स्थानों पर 184 रेस्टोरेंट की रसोई में गंदगी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर उनका चालान किया है। इतना ही नहीं, करीब 222 रेस्टोरेंट और ढाबे ऐसे मिले हैं, जिनके मालिकों के पास फूड लाइसेंस तक नहीं है। इस तरह कुल 406 रेस्टोरंट- ढाबे भोजन करने लायक नहीं हैं। फिलहाल विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, दुर्घटना का बना रहता है खतरा

खाद्य पदार्थों की बिक्री और खरीद करने वालों के पास फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। बीते एक साल में चलाए गए अभियान के दौरान बगैर लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और रसोई में गंदगी पाए जाने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट संचालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसडीएम को भेजी है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया भव्य स्वागत
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page