सुभानु हॉस्पिटल के डॉक्टरो भवाली के 40 लोगो के निःशुल्क ऑपरेशन किए

ख़बर शेयर करें

भवाली। सुभानु हॉस्पिटल की ओर से नगर में लगातार नेत्र शिविर लगाए जा रहे हैं। डॉ बी डी तिवारी, डॉ प्रिया ने निःशुल्क शिविर के माध्यम से 40 जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन किये हैं। हॉस्पिटल की ओर से जिले में 2022 से लगातार निःशुल्क शिविर लगाकर लोगो की मदद की जा रही है। डॉ बी डी तिवारी ने बताया कि लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। आयुष्मान कार्ड का भी लाभ मरीजो को कराया जा रहा है। अगर किसी भी मरीज को आँखों के उपचार में परेशानी हो रही है तो वो सुभानु हॉस्पिटल से संपर्क कर सकता है। हॉस्पिटल की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page