कार को मामूली टक्कर लगने के बाद टैक्सी चालक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
ग्राम बसगांव हरतौला नैनीताल निवासी डुंगर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि शुक्रवार शाम वह अपनी टैक्सी लेकर टैक्सी स्टैंड पर खड़ा था। इस दौरान टैक्सी में उसकी गांव की प्रधान ललिता देवी बैठीं। वहीं उन्होंने बाहर जाने के लिए टैक्सी का दरवाजा खोला तो दरवाजा पास में खड़ी गाड़ी से हल्का रगड़ खा गया। आरोप था कि यह देखकर कार में बैठे युवक गाली-गलौज करने लगे और 1500 रुपये की मांग करने लगे। मना करने पर कार सवारों ने कॉल कर अपने आठ से दस साथी बुला लिए और लोहे का पंच पहनकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। आरोपियों ने उसकी कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं एसएसपी डॉ़ मंजूनाथ टीसी ने बताया चार आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

