राशन की दुकान में चरस बेचते पकड़ा, 378 ग्राम चरस व नगदी मिली

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम में राशन की दुकान की आड़ में चरस का कारोबार कर रही एक महिला को 378 ग्राम चरस व 12 हजार की नगदी सग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर भवाली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, 102 पहुंचा AQI

पुलिस क्षेत्राधिकारी संगीता ने बताया सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बिंदुखत्ता के इंदिरानगर प्रथम स्थित एक राशन की दुकान में छापेमारी की। इस दौरान टीम को दुकान में रखी करीब 378 ग्राम अवैध चरस और 12200 रुपए की नगदी बरामद हुई। उन्होंने बताया महिला राशन के दुकान की आड़ में चरस बेच रही थी। इसके बाद आरोपी कलावती देवी निवासी इंदिरानगर प्रथम के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page