नैनीताल में 35 दुकानों का अतिक्रमण हटाया

ख़बर शेयर करें

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आज दिन शुक्रवार को नैनीताल शहर में गन्दगी, अतिक्रमण और अवैध रूप से संचालित फड़, व्यवसाय के विरूद्व लगभग 3 से 4 घण्टे का अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान 35 से अधिक दुकानों का अतिक्रमण हटाया गया जो स्थायी रूप से अतिक्रमण किया गया था। ऐसे 24 लोगों का लगभग 17 हजार से अधिक का गन्दगी का चालान किया गया और 12 से अधिक फड़ व्यवसायों का सामान जब्त किया गया। अवैध रूप से पार्क हो रही किराये वाली साइकिलों को मॉलरोड से सीज किया गया। शहर से दो पहिया व चार पहिया वाहनों के खिलाफ वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई। दो होटल व्यवसाय जिनके द्वारा घरेलु सिलेन्डर प्रयोग में लाया जा रहा था उनके सिलेन्डर सीज करते हुए आवश्यक उत्पाद अधिनियम के तहत उनके ऊपर चालानी कार्यवाही की गर्इ्र। एक दुकान में अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े जाने पर एक बोतल और दो क्वाटर सीज करते हुए उनके खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की गई। इसी तरह अन्य क्षेत्रों में मालरोड से तल्लीताल तक यह अभियान चलाया गया और आगे भी चलाया जायेगा। तल्लीताल में नैनीताल रोड में रेता बेचने दुकानदार के विरुद्ध खनन अधिनियम में अवैध भण्डारण की चालानी चलानी कार्रवाही करते हुए 60 कट्टे सीज किए गए ।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर अग्निशमन विभाग अलर्ट, हल्द्वानी में दो स्थानों पर मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां

इस मौके पर उपजिलाधिकारी राहुल साह, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल, जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ मल्लीताल कोतवाल, ट्रॉफिक इंचार्ज आदेश कुमार सहित अन्य सम्बधित अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page