देश में कोरोना संक्रमण के 335 नए मामले, केरल में 4 की मौत

ख़बर शेयर करें

देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 335 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,701 हो गई। संक्रमण से केरल में चार लोगों की मृत्यु हुई जबकि उत्तर प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,316 हो गई है जबकि देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,04,816) है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,69,779 हो गई है और स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। संक्रमण से जान गंवाने की दर 1.19 फीसदी है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत 220.67 करोड़ खुराकें दी गई हैं।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page