डॉक्टर के घर से 300 किलोग्राम आरडीएक्स, एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद

ख़बर शेयर करें

देश में आतंकी वारदात को अंजाम देने की बड़ी साजिशों का पर्दाफाश हुआ है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में छापेमारी कर एक डॉक्टर के घर से 300 किलोग्राम आरडीएक्स, एके-47 और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया। वहीं, गुजरात एटीएस ने रासायनिक जहर से हमले की योजना बना रहे एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चंद दिनों पहले फरीदाबाद जिले में छापेमारी की थी। इस दौरान एक कश्मीरी डॉक्टर को हिरासत में लिया गया था। उसका नाम मुजाहिल शकील बताया जा रहा है।

रविवार को जम्मू पुलिस ने डॉक्टर की निशानदेही पर 300 किलो आरडीएक्स, एके -47 राइफल, 84 कारतूस, पांच लीटर केमिकल बरामद किया। यहां से बरामद सामान की एक रिपोर्ट तैयार की गई है। बरामद सामान की संख्या 48 बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

14 बैग बरामद: खुफिया ब्यूरो की टीम भी इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। छापेमारी के बाद जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि रविवार सुबह 10-12 पुलिस की गाड़ियां एक कमरे के सामने पहुंचीं थीं। इस दौरान पुलिस की हिरासत में डॉक्टर था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने यहां से 14 बैग बरामद किए जो देखने में काफी भारी महसूस हो रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रामीण हिमालय हाट में उमड़ा जनसैलाब, लोक संस्कृति ने बांधा समां

किराए पर लिया था कमरा: बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने करीब तीन माह पहले यह कमरा किराए पर लिया था। कमरे के मालिक को डॉक्टर ने बताया था कि इस कमरे में सिर्फ उसका सामान रहेगा। उधर, डीसीपी एनआईटी मकसूद अहमद, धौज थाना एसएचओ और पुलिस ने प्रवक्ता ने इस तरह की किसी गिरफ्तारी या हथियारों की बरामदगी होने से इनकार किया है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

डॉक्टर आदिल का कनेक्शन खंगाल रही एजेंसियां: दूसरी ओर जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में श्रीनगर में पोस्टर लगाने वाले डॉ. आदिल का सहारनपुर और श्रीनगर पुलिस के अलावा एटीएस भी सहारनपुर से श्रीनगर तक कनेक्शन खंगालने में लग गई है। खुफिया विभाग की टीमें सहारनपुर में डेरा डाले हुए हैं। अनंतनाग निवासी एमबीबीएस व एमडी मेडिसन डॉ. आदिल को तीन दिन पहले श्रीनगर पुलिस ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस की मदद से अंबाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल काफी समय से सहारनपुर में रह रहा था। अस्पताल प्रबंधन डॉ. आदिल को बर्खास्त कर चुका है। वहीं श्रीनगर पुलिस ने अनंतनाग में आरोपी के घर से सर्च ऑपरेशन में एके 47 बरामद की थी। डॉ. आदिल मूलरूप से अनंतनाग का रहने वाला है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page