प्रशासन ने अवैध खनन में लिप्त तीन वाहन किये सीज

ख़बर शेयर करें

खटीमा विकासखंड में इन दिनों अवैध मिट्टी खनन माफिया का स्वर्ण काल चल रहा है मिट्टी माफिया के द्वारा बिना परमिशन के खेतों की उपजाऊ मिट्टी का खनन करना और अवैध रूप से चलाए जा रहे ट्रैक्टर एवं डंपरों के द्वारा मिट्टी का परिवहन किया जाना बेखौफ़ जारी है। जिस पर शिकंजा करने के लिए राजस्व विभाग की टीम के द्वारा उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुखबीर की सूचना के आधार पर खटीमा की सितारगंज रोड पर स्थित पैनिया टोल नाके के पास अवैध मिट्टी खनन में लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को ओवरलोडिंग एवं अवैध रूप से मिट्टी का परिवहन करने के अपराध में सीज कर लिया गया। सीज किए गए तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को खटीमा तहसील परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आगे भी अवैध मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ यह कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस के दो अधिकारियों को मिला सम्मान, डॉ. जगदीश चंद्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक और हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

बाईट-1- रविंद्र सिंह बिष्ट- उप जिलाधिकारी खटीमा

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page